चरण
- स्टेप के When में After the previous step और रुकने के घंटे चुनें (0 = तुरंत, 24 = एक दिन)।
- इवेंट के लिए Before the event या After the event starts घंटों के साथ चुनें। इवेंट यानी लीड की अपनी Key date, वरना साइन-अप फ़ॉर्म की तारीख़।
- देर हो चुकी हो तो क्या हो, यह If they sign up after this time तय करता है: Skip it, या Send right away (जॉइनिंग लिंक के लिए अच्छा)।
- सिर्फ़ कुछ दिन और समय की खिड़की रखनी हो तो Only send on certain days / hours खोलें। उसके बाहर स्टेप अगले मौक़े का इंतज़ार करता है।
ध्यान रखें
लीड की Key date या फ़ॉर्म की तारीख़ बदलें, तो इंतज़ार कर रहे स्टेप साथ में खिसक जाते हैं।
इवेंट के हिसाब से रखा स्टेप, लीड की तारीख़ न होने पर तारीख़ का इंतज़ार करता है; इवेंट शुरू होने के बाद 'पहले' वाला रिमाइंडर कभी नहीं जाता।