होम · गाइड · यहाँ से शुरू करें: अपनी दुकान सेट करें
यहाँ से शुरू करें: अपनी दुकान सेट करें

अपना पहला प्रोडक्ट जोड़ें

एक सामान की कैटलॉग एंट्री: नाम, समूह, टैक्स और लो-स्टॉक लेवल। स्टॉक और दाम बाद में आते हैं।

चरण

  1. Catalog में Add Catalogue Product खोलें। Product Name लिखें, फिर Product Category और Brand Name चुनें: लिखकर खोजें या Suggested for your business वाला नाम चुनें।
  2. नाम और कैटेगरी से HSN/SAC और GST % अपने आप भर जाते हैं। दोनों देख लें और आपके सामान पर ठीक न हों तो बदल दें।
  3. Low Stock Level भरें: इस संख्या से नीचे आने पर यह प्रोडक्ट कम स्टॉक में गिना जाता है।
  4. हो तो 500KB से छोटी Main Image लगाएँ। पहले प्रोडक्ट पर Choose Image Shape भी चुनना होता है, जो आगे हर प्रोडक्ट पर लागू होता है।
  5. Save दबाएँ। प्रोडक्ट अब Products / Catalogue में दिखता है।
  6. नए प्रोडक्ट पर Available चालू करें, फिर Add Stock से खरीद एंट्री के ज़रिए माल अंदर लाएँ; मात्रा और बिक्री दाम वहीं तय होते हैं।

ध्यान रखें

Choose Image Shape तभी दिखता है जब एक भी प्रोडक्ट न हो। पहली बार सेव होते ही शेप पूरी कैटलॉग के लिए लॉक हो जाता है और Business Profile पेज भी उसे बदलने नहीं देता।
नया प्रोडक्ट Available बंद के साथ सेव होता है, यानी On Hold में रहता है। चालू करने तक वह POS पर नहीं आता और खरीद एंट्री में भी नहीं चुना जा सकता।
इस फ़ॉर्म में दाम का खाना नहीं है। बिक्री दाम उस स्टॉक बैच का होता है जो आप खरीदते हैं, इसलिए एक ही सामान के दो बैच के दाम अलग हो सकते हैं।

इस्तेमाल हुए शब्द

शब्दमतलब
Allकैटलॉग के सभी प्रोडक्ट।
Availजिन पर Available चालू है।
On Holdजिन पर Available बंद है। ये POS पर नहीं दिखते।
SKUप्रोडक्ट कोड। यह ब्रांड, कैटेगरी और नाम से बनता है और आपके व्यवसाय में एक ही रहता है।
Low Stock Levelपूरे प्रोडक्ट के लिए गिना जाता है, बैच या दुकान के हिसाब से नहीं।

Product Name का अलग होना ज़रूरी नहीं: एक ही सामान के दो पैक साइज़ या दो सप्लायर आम बात है, हर एक को अपना SKU मिलता है। जिस प्रोडक्ट पर कोई बिल नहीं बना, उसे Available बंद रहते Products / Catalogue से डिलीट किया जा सकता है।

इस हिस्से में आगेअपनी दुकान में ग्राहक जोड़ें

इस हिस्से में और

Saathi360 में आज़माएँ

30 दिन का मुफ़्त ट्रायल, हर फ़ीचर, कार्ड की ज़रूरत नहीं।

मुफ़्त ट्रायल शुरू करें डेमो बुक करें