होम · गाइड · यहाँ से शुरू करें: अपनी दुकान सेट करें
यहाँ से शुरू करें: अपनी दुकान सेट करें

काउंटर पर अपनी पहली बिक्री करें

ग्राहक चुनें, सामान जोड़ें, पैसे लें — और नंबर वाला बिल तैयार, जिसे प्रिंट या शेयर कर सकते हैं।

चरण

  1. साइड मेनू में Sales → Point of Sale खोलें। Start POS Order पेज पर आपके ग्राहकों की सूची दिखती है।
  2. ग्राहक के पास Select पर क्लिक करें, या बिना नाम वाली काउंटर बिक्री के लिए Walk-in / Cash Customer पर। सूची में नहीं हैं? Add New Customer क्लिक करें।
  3. बिल खुल जाता है। Search products by name, SKU, batch, or scan barcode में टाइप करें और प्रोडक्ट पर Add to Cart क्लिक करें।
  4. कार्ट खोलें, हर लाइन पर Qty और Net जाँचें, फिर Checkout क्लिक करें।
  5. पेमेंट का तरीका चुनें, Amount जाँचें और Review & Pay दबाएँ। Confirm before paying में सारे बॉक्स टिक करके Confirm & Pay दबाएँ।
  6. बिल नंबर के साथ इनवॉइस खुल जाता है। Print / Download या Share से ग्राहक को कॉपी दें।

ध्यान रखें

कंप्यूटर पर काउंटर के शॉर्टकट: F3 सर्च बॉक्स पर, F2 कार्ट खोलना/बंद करना, F8 Checkout और F9 Save Draft।
Walk-in / Cash Customer हर काउंटर बिक्री के लिए एक ही साझा रिकॉर्ड है। इसे न बदलें और कभी असली ग्राहक में न बदलें — यह ऐसा ही रहने के लिए बना है।
Walk-in / Cash Customer बटन नहीं दिख रहा? आपके व्यवसाय के लिए Settings में वॉक-इन बिलिंग बंद है।

इस्तेमाल हुए शब्द

शब्दमतलब
Cartकाउंटर पर बन रहा बिल। यह अभी बिक्री नहीं है और Sale Invoices में नहीं दिखता।
Walk-in / Cash Customerबिना विवरण वाली काउंटर बिक्री का साझा रिकॉर्ड। हर वॉक-इन बिल इसी एक रिकॉर्ड पर बनता है।
Saveबिल को ड्राफ्ट के रूप में रखता है, बाद में पूरा करें। ड्राफ्ट Sales → Saved / Drafts में मिलते हैं।
Review & Payपैसा लेने से पहले दिखने वाली पुष्टि सूची। POS settings गियर में इसे बंद करें तो एक ही टैप में Pay हो जाता है।
Net के नीचे ग्रे लाइनकीमत MRP से कम क्यों: Group Price ₹… या Last Bill Price ₹… (सामान और सर्विस)। क्लिक करें तो सब दाम और बिल की तारीख दिखती है। सादा MRP पर कुछ नहीं। Settings स्विच चालू हो। प्रिंट में नहीं।
ख़रीद मूल्य से कम दामप्रोडक्ट की ख़रीद कीमत से कम यूनिट दाम स्वीकार नहीं होता, बिक्री मूल्य पर लौट आता है। मालिक Settings में Block selling below purchase price (POS) बंद करें तो चेतावनी के साथ अनुमति मिलती है।

चेकआउट हो चुका बिल दोबारा कार्ट की तरह नहीं खुलता — क्लिक करने पर इनवॉइस खुलता है — इसलिए एक ही बिक्री दो बार बिल नहीं हो सकती। अगली बिक्री Start POS Order से शुरू करें।

इस हिस्से में और

Saathi360 में आज़माएँ

30 दिन का मुफ़्त ट्रायल, हर फ़ीचर, कार्ड की ज़रूरत नहीं।

मुफ़्त ट्रायल शुरू करें डेमो बुक करें